CG Train Cancelled List: तीजा के मौके पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने का प्लान बनाया है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। दरअसल, छत्तीसगढ़ में इन दोनों दिनों कई ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाना है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसी के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
13 सितंबर को कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दिन रायपुर-बिलासपुर मेमू ट्रेन संख्या 68728 रद्द रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 और गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 का संचालन भी नहीं होगा।
इसी तरह बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 भी रद्द रहेगी। कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203, रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 और रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 का परिचालन भी 13 सितंबर को नहीं होगा।
14 सितंबर को इन ट्रेनों का नहीं होगा संचालन
14 सितंबर को भी यात्रियों को ट्रेन से सफर करने से पहले शेड्यूल जरूर देखना होगा। इस दिन रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रद्द रहेगी।
इसके अलावा इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 और कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन भी रद्द रहेगा।
तीजा पर सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन स्टेटस
तीजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मायके जाने के लिए सफर करती हैं। ऐसे में ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी यात्रियों के लिए काफी अहम है। अगर आपने 13 या 14 सितंबर की यात्रा के लिए टिकट या यात्रा की योजना बनाई है, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेेटेस्ट रनिंग और कैंसिलेशन स्टेटस जरूर जांच लें।
रेलवे के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में अचानक स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
13 सितंबर को रद्द ट्रेनें
रायपुर-बिलासपुर मेमू — 68728
बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू — 68734
गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू — 68733
बिलासपुर-रायपुर मेमू — 68719
कोरबा-रायपुर पैसेंजर — 58203
रायपुर-इतवारी पैसेंजर — 58206
रायपुर-गेवरा रोड मेमू — 68746
14 सितंबर को रद्द ट्रेनें
रायपुर-कोरबा पैसेंजर — 58204
इतवारी-रायपुर पैसेंजर — 58206
कोरबा-रायपुर मेमू — 68745
