कवर्धा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत तारो जलाशय में जल सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
संवाद के दौरान जल के महत्व और उपलब्ध जल संसाधनों के सतत उपयोग पर चर्चा की गई। लोगों से पानी की हर बूंद का महत्व समझने, जल का अपव्यय रोकने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
जलाशय की स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर
कार्यक्रम में जल संसाधनों के संरक्षण के साथ जलाशय की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। इसलिए जल संरक्षण को जनभागीदारी के जरिए व्यापक अभियान का रूप देना जरूरी है।
‘जल जन सेवा संकल्प’ के माध्यम से जिले में जल संरक्षण और जल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
