CG News Times

Kabirdham में सनसनीखेज मामला, दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका संग दी जान, एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हथमुड़ी गांव के खेत में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादीशुदा था युवक, दो बच्चों का पिता

मृतक युवक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं मृतका की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव

बताया जा रहा है कि दोनों के शव हथमुड़ी गांव के खेत में एक बबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *