CG News Times

Tiger Shroff Firing News: जुहू में गोलीबारी की घटना से सनसनी, टाइगर श्रॉफ निशाने पर

बॉलीवुड अभिनेता Tiger Shroff को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित पुष्पा पार्क में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना हुई है।

मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। ये सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

राहत की बात:

गनीमत यह रही कि इस भयानक हमले में अभिनेता Tiger Shroff पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें गोली लगने से किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। हालांकि, इस फायरिंग की घटना के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में तेजी से जुट गई है। इस घटना के बाद से बॉलीवुड गलियारों और टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच चिंता का माहौल पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *