CG News Times

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में कई थानों के TI बदले, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया तबादला आदेश, देखें पूरी लिस्ट

Raipur Police Transfer

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से तबादला आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा, सुधांशु बघेल और रोहित मालेकर को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, टिकरापारा में पदस्थ थाना प्रभारी बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र रायपुर भेजा गया है।

किन थानों में बदले गए थाना प्रभारी?

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत रायपुर के अमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

अजय झा को अमानाका थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुधांशु बघेल अब उरला थाने का कामकाज संभालेंगे। इसके अलावा रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने में पदस्थ किया गया है।

दूसरी ओर, टिकरापारा थाने में पदस्थ बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र रायपुर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *