सुशील तिवारी
श्री श्री 108 श्री विश्वकर्मा पूजा उत्सव समिति, एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना की ओर से विश्वकर्मा पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर, गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अगले दिन 18 सितंबर शुक्रवार को श्रमवीर स्टेडियम, प्रगतिनगर एसईसीएल दीपका क्षेत्र में शाम 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम में अंजोर लोक कला मंच की ओर से छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विश्वकर्मा पूजा समिति के संरक्षक जीएम अशोक कुमार, अध्यक्ष महाप्रबंधक खनन नागेंद्र कुमार साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह , सचिव राजकुमार राठौर, कोषाध्यक्ष अमरीश सिंह प्रदीप गुप्ता समेत अन्य लोगों को समिति में शामिल किया गया है ।
समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह और सचिव राजकुमार राठौर ने संयुक्त रूप से कहा कि आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारी की जा रही है । उन्होंने बताया कि पूजा उत्सव के साथ भव्य रंगारंग छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और परिवार सहित सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन का आनंद लेने की आग्रह किया है।
समिति की ओर से बताया गया कि 17 सितंबर को सुबह 9 बजे दीपा विस्तार परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय में पूजा होगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 18 सितंबर की सुबह प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा, जबकि शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
