CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर : जन्माष्टमी पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना

कवर्धा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित राधा-कृष्ण बड़े मंदिर पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आनंद का संचार हो। उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों, जीवन संदेश तथा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। विजय शर्मा ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियां लेकर आए तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *