Dhamtari Police Transfer: धमतरी एसपी भावना पांडेय ने चार थाना प्रभारियों का किया तबादला, दुगली, सिहावा, नगरी और केरेगांव थाने में बदले गए प्रभारी
Dhamtari Police Transfer: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की पुलिस व्यवस्था में अचानक हुए इस बदलाव के तहत चार थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि तबादले की जानकारी पुलिस महकमे में अचानक सामने आई, जिससे कई पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
धमतरी की एसपी भावना पांडेय ने शनिवार को चार थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया। आदेश सामने आने के बाद अलग-अलग थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस फेरबदल में दुगली, सिहावा, नगरी और केरेगांव थाने शामिल हैं।

