CG News Times

Kawardha Leopard News: तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, मौके पर पहुंची वन विभाग-पुलिस की टीम

Kawardha Leopard News: खेतों में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप

Kawardha Leopard News: कवर्धा जिले के जैतपुरी गांव में खेतों के आसपास तेंदुआ नजर आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अब तक 4-5 बकरियों का शिकार कर चुका है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। यही वजह है कि गांव और आसपास के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

तेंदुए को पकड़ने की तैयारी, मंगाई जा रही ट्रेंकूलाइजेशन गन

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा ट्रेंकूलाइजेशन की तैयारी की जा रही है। मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल सहित वन विभाग की टीम मौजूद है।

तेंदुए को बेहोश करने के लिए रायपुर के जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के अनुसार, गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

तेंदुए की निगरानी में जुटी वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तेंदुआ फिलहाल किस इलाके में मौजूद है और उसकी गतिविधियां किस दिशा में हैं।

वहीं तेंदुए को देखने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से वन विभाग की टीम को भीड़ को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना पड़ रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सावधान रहने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को तेंदुए के नजदीक नहीं जाने और उसे देखने के लिए खेतों या जंगल के आसपास भीड़ नहीं लगाने की समझाइश दी जा रही है।

वन विभाग का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल ग्रामीणों से किसी भी तरह का जोखिम न लेने और वन विभाग की टीम के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *