CG News Times

Chhattisgarh SHO Transfer List 2026: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दो सब-इंस्पेक्टर बने थाना प्रभारी; पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh SHO Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। करीब एक पखवाड़े बाद जिले के थाना प्रभारियों और आरक्षकों के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर किए गए इस फेरबदल में खास बात यह है कि जिले में पदस्थ दो सब-इंस्पेक्टरों को महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोतवाली और कटघोरा की बदली कमान

जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक विरासत कुजूर को CSEB पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, नगर कोतवाली के प्रभारी प्रमोद डड़सेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।

फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कोतवाली और कटघोरा थाने को लेकर हुआ है। जिले में तैनात दो सब-इंस्पेक्टरों को इन अहम थानों की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश तिवारी को कटघोरा, प्रेमचंद साहू को कोतवाली की कमान

आदेश के अनुसारघोरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। इस बदलाव के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों की कमान अब इन कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू को वहां से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं एसआई राजेश तिवारी को कटघोरा थाने का प्रभारी बनाया गया है। इस बदलाव के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों की कमान अब इन दोनों अधिकारियों के हाथों में होगी।

दो आरक्षकों का भी बदला थाना

थाना प्रभारियों के साथ-साथ दो आरक्षकों के पदस्थापना स्थल में भी बदलाव किया गया है।

आरक्षक जितेंद्र सोनी को करतला थाना से श्यांग भेजा गया है।

आरक्षक नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला थाना भेजा गया है।

Chhattisgarh SHO Transfer List 2026

तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से में लगातार हो रहे इन फेरबदलों के बीच अब सभी की नजर इस बात पर है कि जारी आदेश में सभी प्रभावित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरबा पुलिस विभाग में लगातार हो रहे इन फेरबदलों के बीच अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई जिम्मेदारियों के बाद जिले के प्रमुख थानों की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *