Kawardha News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक Vijay Sharma ने गुरुवार को कवर्धा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ट्रांसपोर्ट नगर की मौजूदा व्यवस्था और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma ने ट्रांसपोर्ट नगर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और शहर में भारी वाहनों के आवागमन सेविजय शर्मा ने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ट्रक मालिक संघ से हुई अहम चर्चा
Vijay Sharma ने ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में चर्चा की। बातचीत के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma ने कहा कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ-साथ आम नागरिकों को यातायात संबंधी असुविधा से राहत दिलाना जरूरी है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट नगर की बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था आवश्यक है।

शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और भारी वाहनों के संचालन को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने पर जोर दिया गया। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सही स्थान का चयन होने से शहर के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, राजेन्द्र मिश्रा, रिंकेश वैष्णव, हेमचंद चंद्रवंशी, सचिन गुप्ता, अमित वर्मा सहित ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

