CG News Times

कवर्धा में Vijay Sharma का Mega Tour! कई गांवों में जनसंपर्क, विकास कार्यों का भूमिपूजन

Vijay Sharma

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक Vijay Sharma 13 सितंबर 2026, रविवार को कवर्धा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार उनका दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। दौरे की शुरुआत सुबह 10:30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल, रानी दुर्गावती चौक कवर्धा से होगी।

सुबह 10:30 बजे Vijay Sharma स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचकर मादक पदार्थों (एनडीपीएस एक्ट) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे स्कूल से रवाना होकर 11:30 बजे भोरमदेव शक्कर कारखाना पहुंचेंगे। यहां वे शेयर धारकों को रियायती दर पर शक्कर वितरण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12 बजे भोरमदेव शक्कर कारखाने से रवाना होकर दोपहर 1 बजे तेरेगांव जंगल बोड़ला पहुंचेंगे। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma का ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे वे ग्राम छुई बोड़ला पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्राम राली बोड़ला में जनसंपर्क कार्यक्रम निर्धारित है।

शाम 4 बजे Vijay Sharma ग्राम बांटीपथरा बोड़ला पहुंचेंगे, जहां पीडब्ल्यूडी की सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे ग्राम मुड़धुसरी जंगल बोड़ला और शाम 6 बजे ग्राम कोमो बोड़ला पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे।

दौरा कार्यक्रम के अनुसार शाम 7:30 बजे विजय शर्मा कवर्धा पहुंचेंगे और आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे दौरे के दौरान उनका आवागमन कार के माध्यम से निर्धारित किया गया है।

Vijay Sharma

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma की सुरक्षा को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। दौरा कार्यक्रम में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा एवं सत्कार संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *