CG News Times

CG District Judge Transfer List: चीफ जस्टिस केआर महापात्र ने बदली जिम्मेदारियां, रायपुर से कोरबा तक बड़ा फेरबदल

CG District Judge Transfer List

CG District Judge Transfer List: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर महापात्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायिक अधिकारियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के कुछ न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए गए हैं।

इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, कोरबा, पत्थलगांव और कुनकुरी से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर बनीं डॉ. प्रज्ञा पचौरी

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब इस पद पर उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग की न्यायिक अधिकारी और वर्तमान में सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

कोरबा में भी बदली प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी

कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त हुआ था। अब कोरबा परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

बलराम देवांगन और अविनाश तिवारी को नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार कुनकुरी में पदस्थ द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन का तबादला पत्थलगांव, जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है।

वहीं, कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी को कोरबा में ही द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।

CG District Judge Transfer List:;इन जजों को बनाया गया पोर्टफोलियो जज

चीफ जस्टिस केआर महापात्र ने प्रदेश के अलग-अलग जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जज भी नामित किए हैं।

जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू — रायपुर, जांजगीर-चांपा एवं सरगुजा-अंबिकापुर

जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास — राजनांदगांव, बेमेतरा एवं कोरबा

जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी — दुर्ग एवं बालोद

जस्टिस सचिन सिंह राजपूत — रायगढ़ एवं महासमुंद

जस्टिस राकेश मोहन पांडेय — बस्तर-जगदलपुर एवं दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा

जस्टिस संजय कुमार जायसवाल — मुंगेली एवं कोंडागांव

जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल — बिलासपुर एवं धमतरी

जस्टिस बिभु दत्त गुरू — सूरजपुर एवं कोरिया

जस्टिस ए.के. प्रसाद — बलौदाबाजार एवं जशपुर

जस्टिस संतोष शर्मा — कबीरधाम-कवर्धा

जस्टिस सुषमा सावंत — उत्तर बस्तर-कांकेर

जस्टिस सुधीर कुमार — बलरामपुर-रामानुजगंज

इस आदेश के बाद प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में न्यायिक प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

CG District Judge Transfer List

CG District Judge Transfer List

CG District Judge Transfer List

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *