CG News Times

AAP Social Media Coordinator: आप पार्टी का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 21 राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

AAP Social Media Coordinator

AAP Social Media Coordinator: आम आदमी पार्टी ने संगठन को सोशल मीडिया के मोर्चे पर मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम समेत 21 राज्यों में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किया है।

नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पार्टी ने प्रदेश में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अन्यतम शुक्ला को सौंपी है।

छत्तीसगढ़ में अन्यतम शुक्ला को मिली कमान

आदेश के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अन्यतम शुक्ला को छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। खास बात यह है कि अन्यतम शुक्ला फिलहाल भी छत्तीसगढ़ में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अब नई नियुक्ति के बाद प्रदेश में पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों को आगे बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन की मौजूदगी मजबूत करने की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।

MP और UP में भी हुई नियुक्ति

आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश में अभिलाषा जैन को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उत्तर प्रदेश में विपिन कुमार पाठक को सोशल मीडिया की कमान सौंपी गई है।

पार्टी ने 21 राज्यों में नियुक्तियां कर अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

21 राज्यों में नई सोशल मीडिया टीम

आप पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य अलग-अलग राज्यों में पार्टी की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करना माना जा रहा है। सोशल मीडिया मौजूदा दौर में राजनीतिक दलों के लिए जनसंपर्क और अपनी बात जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

नई टीम के जरिए पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा।

AAP Social Media Coordinator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *