CG News Times

Raipur Police Transfer List: 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Raipur Police Transfer

Raipur Police Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र यानी नॉर्थ जोन में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, इसमें एक महिला प्रधान आरक्षक समेत कई आरक्षक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।

Raipur Police Transfer: किस पुलिसकर्मी को कहां भेजा गया?

आदेश के अनुसार महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई को थाना उरला से चौकी रामनगर भेजा गया है। वहीं आरक्षक सुनील कुमार कौशिक को थाना खमतराई से चौकी रामनगर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह आरक्षक जितेंद्र मज्जी का तबादला चौकी रामनगर से थाना खमतराई किया गया है। आरक्षक जयंत साहू को चौकी रामनगर से थाना उरला भेजा गया है।

वहीं आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद को भी चौकी रामनगर से थाना उरला पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आरक्षक दीपक मिश्रा को थाना खमतराई से थाना पंडरी भेजा गया है।

Raipur Police Transfer

आगामी आदेश तक नई जगह करेंगे ड्यूटी

पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्य करना होगा। यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *