CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर: जमुनिया नदी में मिला युवक का शव, 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा; पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। थाना रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम रोल के पास जमुनिया नदी में बुधवार को एक युवक का शव पानी में डूबा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान ग्राम नगवाही निवासी राजेंद्र धुर्वे (30) पिता मानसिंह के रूप में हुई है। वह शासकीय हाई स्कूल झलमला में चपरासी के पद पर कार्यरत था।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम प्रशांत देवांगन सर का बाइट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 13 सितंबर को राजेंद्र की पत्नी तीजा पर्व के लिए अपने मायके गई थी। इसके बाद राजेंद्र घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि शव करीब 2-3 दिन पुराना है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है। शव का पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *