Chhattisgarh Health Department Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 25 डॉक्टरों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन को अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा।
25 डॉक्टरों का हुआ तबादला
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में कुल 25 डॉक्टरों के नाम शामिल हैं। इनमें CMHO और सिविल सर्जन स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर विभिन्न स्थानों पर नई पदस्थापना दी गई है।
सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित जिलों में स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालना होगा।
देखें पूरी Chhattisgarh Health Department Transfer List



