CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर: कुकदूर पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों को पकड़ा, दोनों कोर्ट में पेश

कबीरधाम। कुकदूर पुलिस ने फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वारंटी पिछले 14 वर्षों से फरार था, जबकि दूसरे को पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से पकड़ा।

14 साल से पुलिस को थी तलाश

कुकदूर पुलिस की विशेष टीम ने भंवर सिंह उर्फ भंवरू पिता दरबारी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नेऊर परसाटोला, थाना कुकदूर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था। लगातार पतासाजी के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

डिंडौरी से दूसरे वारंटी की गिरफ्तारी

दूसरे मामले में पुलिस ने छत्तर सिंह पिता बाबूराव ध्रुवे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सैलाटोला अजगर, थाना समनापुर, जिला डिंडौरी, मध्यप्रदेश की जानकारी जुटाई। इसके बाद विशेष टीम ने ग्राम सैलाटोला पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा और विशेष पुलिस टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *