CG News Times

Dhamtari Lightning Strike: बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, इतने की मौत

Dhamtari Lightning Strike: धमतरी में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा

Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फरसियां-बोड़र्रा मार्ग पर गिरी गाज

बताया जा रहा है कि यह हादसा नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ। घटना के वक्त इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई।

वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में इलाज जारी

Dhamtari Lightning Strike के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी को शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं तीनों घायल जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव का इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dhamtari Lightning Strike के बाद जांच में जुटे अधिकारी

आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *