CG News Times

Chhattisgarh Kabaddi Player: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी के लिए साय सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगा 51 लाख रुपए का इनाम

Chhattisgarh Kabaddi Player: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ईरान को मात देकर तिरंगा लहराया। इस ऐतिहासिक जीत में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली कोरबा जिले की स्टार खिलाड़ी संजू देवी भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहीं। उनकी इस सफलता के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा

स्वर्ण पदक जीतकर देश लौटने के बाद महिला कबड्डी स्टार संजू देवी ने रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके खेल प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

संजू देवी के उत्कृष्ट प्रदर्शन और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए साय सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए उन्हें सरकार की तरफ से 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजू देवी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

फाइनल में ईरान को दी थी मात

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन पर संजू देवी से बात कर उन्हें और पूरी टीम को बधाई दी थी। कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार की रहने वाली संजू देवी ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था, जिससे पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *