कवर्धा के स्नेहा हॉस्पिटल परिसर में आज सुबह अचानक तेंदुआ घुस गया। सुबह करीब 10:51 बजे हॉस्पिटल परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। तेंदुए की तस्वीरें हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू कर दी। हॉस्पिटल में तेंदुआ घुसने की खबर से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि कवर्धा शहर के पास भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण जंगल से जंगली जानवर कई बार आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं।
फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी हुई है।
