CG News Times

कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक शराब सेवन पर 3 केस, 3 आरोपी पकड़े गए

कबीरधाम। जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली कवर्धा और थाना पंडरिया पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस ने सकरहाघाट पुल के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए केंवट पारा कवर्धा निवासी बसंत पिता पंचू निषाद, उम्र 46 वर्ष को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और बिक्री की रकम बरामद की। मामले में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, थाना पंडरिया पुलिस ने सामुदायिक भवन के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर कोडापुरी निवासी चैतराम पिता जगदीश चंद्रसेन, उम्र 40 वर्ष के खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इसी तरह पंडरिया पुलिस ने दुकान के सामने लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में लालपुर निवासी योगेश्वर पिता तुलसी टोण्डे, उम्र 25 वर्ष के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कबीरधाम पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *