CG News Times

Chhattisgarh Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में फिर बंपर तबादले, वाणिज्य कर विभाग के 164 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर

Chhattisgarh Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। इस बार वाणिज्य कर विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 164 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में संयुक्त आयुक्त से लेकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं।

संयुक्त आयुक्त से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक तबादले

वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्त, 13 राज्य कर उपायुक्त और 36 राज्य कर सहायक आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसके अलावा 28 राज्य कर अधिकारियों और 30 राज्य कर निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। विभाग में एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए स्थानांतरण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

राज्य-कर-उपायुक्त-02-1

राज्य-कर-संयुक्त-आयुक्त-01-2

47 कर्मचारियों का भी ट्रांसफर

तबादला सूची में केवल वरिष्ठ अधिकारियों के नाम ही नहीं हैं, बल्कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 47 कर्मचारियों का कार्यस्थल बदला गया है।

इस तरह वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त आयुक्त से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक कुल 164 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादले से जुड़ा आदेश रायपुर से जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *