कवर्धा। कवर्धा की प्रतिभाशाली छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 में स्वामी आत्मानंद विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा भिनुप्रिया पात्रे ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि खेलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित इस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन लगातार छठवें वर्ष किया गया। इस वर्ष देशभर से करीब 94 हजार प्रतिभागियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
परीक्षा में कुल 50 अंक निकवर्धा की बेटी भिनुप्रिया पात्रे ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान
र्धारित थे, जिसमें भिनुप्रिया ने पूरे 50 अंक हासिल किए। परीक्षा पूरी करने में लगे समय के आधार पर तैयार की गई प्रावीण्य सूची में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाने वाली पहली छात्रा
जसविंदर बग्गा ने बताया कि भिनुप्रिया पात्रे क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के माध्यम से छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करने वाली पहली छात्रा बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि को कवर्धा जिले के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में कवर्धा जिले से सर्वाधिक पंजीयन हुए, जिसके चलते जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में पहला स्थान हासिल किया।
स्कूल पहुंचकर किया छात्रा का सम्मान
भिनुप्रिया पात्रे की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, क्षेत्र संयोजक अनंत डीके सहित प्रांत टोली के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
वहीं कवर्धा जिला क्रीड़ा भारती के गिरीश चंद्रवंशी, निखिल वर्मा, संजय तिवारी, राजेश चंद्रवंशी, विनोद ठाकुर, दीपक धावलकर, संगीता साहू, गणपत बघेल, सौरभ श्रीवास्तव, रोशन ठाकुर और अशवन साहू सहित अन्य सदस्यों ने भी छात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में क्रीड़ा भारती के जिला सदस्यों ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंचकर भिनुप्रिया पात्रे का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य अशोक गुप्ता, नीलम यदु, प्रतिमा झा, भावना गुप्ता, समिति सदस्य हर्ष खुराना, सुरेन्द्र गुप्ता, गजेंद्र तम्बोली सहित विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
भिनुप्रिया की इस उपलब्धि से कवर्धा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी खेल और खेल ज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
