CG Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की, दीप्ति गौते को मिली CGPSC परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कुल 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में दीप्ति गौते का नाम भी शामिल है। उन्हें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में परीक्षा नियंत्रक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

