CG News Times

CG Weather Update: आज इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में राहत मिली है, लेकिन लगातार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित भी किया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 सितंबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

13 से 16 सितंबर तक कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने 13, 14, 15 और 16 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

लगातार बारिश के कारण पहले से ही कई क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

आज इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, कोरबा और बलौदाबाजार-भाटापारा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में आज विशेष रूप से भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

बारिश के बीच सतर्क रहने की जरूरत

लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचना चाहिए। वहीं गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर रहने से भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *