CG News Times

Chhattisgarh Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में मानसून का डबल गेम! कहीं जमकर बरसे बादल, कहीं तरसता रहा इलाका

Chhattisgarh Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की अच्छी बारिश से जल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 13 सितंबर 2026 तक प्रदेश में सामान्य औसत बारिश का 99.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य में कुल 988.5 मिमी औसत वर्षा हुई, जो पिछले 10 वर्षों के औसत के लगभग बराबर है।

Chhattisgarh Monsoon 2026: बलरामपुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में सबसे कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon 2026: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का असर अलग-अलग देखा गया है।

सबसे अधिक वर्षा: बलरामपुर जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहाँ सामान्य औसत का 177% (कुल 1482.8 मिमी) पानी गिरा। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ (146.3%), रायपुर (131.8%), एमसीबी (127.1%) और महासमुंद (125.7%) में भी बंपर बारिश हुई है।

सबसे कम वर्षा: दूसरी ओर, बेमेतरा जिले में सबसे कम 78.2% (563.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सरगुजा (79.7%), कांकेर (67.1%), सुकमा (70.5%) और बीजापुर (74.7%) में भी बारिश सामान्य से कम रही है।

मध्य छत्तीसगढ़ और कृषि पर प्रभाव

बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, सक्ती और जशपुर जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा 10 साल के औसत के करीब यानी 95 से 107 प्रतिशत के बीच रहा है। मैदानी इलाकों और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों और खेती-किसानी को काफी फायदा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *