कबीरधाम। जिले में लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामीली के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सहसपुर लोहारा और कवर्धा थाना पुलिस ने तीन वारंटियों की पतासाजी कर उनके खिलाफ जारी वारंट तामील किए। इसके बाद संबंधित वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम धर्मगढ़ निवासी घसतीन (45), पिता मंगलू और ग्राम रणबीरपुर निवासी चोतुराम पटेल (50), पिता बालूराम के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की।
वहीं, कवर्धा थाना पुलिस ने ग्राम मजगांव निवासी जगेशर कुर्रे उर्फ राजू (32), पिता चतुर कुर्रे के खिलाफ जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील किया।
लंबित वारंटों की तामीली के लिए अभियान
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने और संबंधित व्यक्तियों की न्यायालय में उपस्थिति दर्ज कराने में मदद मिलती है। जिले में लंबित वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
