Surajpur Couple Case: सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा से लगे कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई थी। मौके से बाइक और युवक का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है
ग्रामीण मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी (मशरूम) लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतक युवक की पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र निवासी मूलचंद (21) के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान रिंकी सिंह के रूप में हुई है। रिंकी रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तेलसरा की रहने वाली थी। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मौके पर मिली बाइक
घटनास्थल के पास HF डिलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी मिली। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि दोनों बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने कहा- जांच जारी
सूरजपुर ASP योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ASP योगेश कुमार देवांगन का वीडियो बाइट:
दैनिक भास्कर ग्रामीणों से मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
