CG News Times

Surguja Child Death: छत्तीसगढ़ में दिवाली की खुशियां मातम में बदली: लहसुन बम फटने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Surguja Child Death: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से दीपावली के दौरान दो बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाले हादसे सामने आए हैं, जिन्होंने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। सरगुजा जिले के सीतापुर में डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की पटाखा मुंह में फटने से मौत हो गई, जबकि धमतरी जिले में घर सजाते समय करंट लगने से एक युवक की जान चली गई।

सरगुजा में लहसुन बम बना काल

सरगुजा जिले के सीतापुर के नवापारा इलाके में रहने वाले इंद्रजीत के डेढ़ साल के बेटे आदित्य के साथ यह हृदयविदारक घटना घटी। दीपावली के दिन घर में लाए गए ‘लहसुन बम’ (जो जमीन पर पटकने से फूटते हैं) में से कुछ बिना फूटे वहीं पड़े रह गए थे। अगली सुबह जब मासूम आदित्य अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तो उसकी नजर उस बिना फूटे पटाखे पर पड़ी। उसने उसे उठाकर मुंह में डाल लिया और वह अचानक फट गया।

धमाका इतना भयानक था कि बच्चे के मुंह की नस फट गई और अत्यधिक खून बहने लगा। परिजन उसे तुरंत सीतापुर अस्पताल और फिर गंभीर हालत में अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर अभिभावकों के लिए यह चेतावनी साबित कर दी है कि दीपावली के बाद बचे हुए अनफूटे पटाखों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना कितना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *