CG News Times

कवर्धा में किसानों के प्रदर्शन पर विजय शर्मा की अपील, बोले- आंदोलन ऐसा हो कि जनता को परेशानी न हो

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भारतीय किसान संघ के नेताओं और किसानों से अपील की है कि आंदोलन के दौरान शहर के लोगों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अपनी मांग रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, लेकिन आंदोलन का तरीका ऐसा होना चाहिए, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिप्टी सीएम ने कहा कि किसानों की एक टीम से लगातार चर्चा हो रही है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में भी पूरा मामला है। उन्होंने भारतीय किसान संघ के नेताओं से आग्रह किया कि वे अपनी मांगें जरूर रखें, लेकिन शहर के लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखें।

विजय शर्मा ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य मांगों को सामने रखना होना चाहिए। ऐसा तरीका नहीं अपनाया जाना चाहिए, जिससे सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाए। उन्होंने जोर दिया कि किसानों की मांगें भी रखी जाएं और आंदोलन के कारण आम लोगों को असुविधा भी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *