CG News Times

कबीरधाम में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार: 1,300 रुपए नकद, 52 ताश पत्ती और बोरी का फट्टा जब्त

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम दलसाटोला में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ फड़ से 1,300 रुपए नकद, 52 ताश पत्ती और बोरी का एक फट्टा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से ग्राम दलसाटोला में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान भूपेन्द्र साहू (30), महेन्द्र साहू (33), थानू साहू (30) और चन्द्रेश साहू (27) को पकड़ा गया। चारों आरोपी ग्राम दलसाटोला के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

कबीरधाम पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *