CG News Times

कबीरधाम में 4 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

कबीरधाम। पुलिस ने लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जिले में लंबित वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की टीम ने दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना कुंडा और चौकी पोड़ी पुलिस ने एक-एक स्थायी वारंटी को पकड़ा।

गिरफ्तार वारंटियों में कवर्धा निवासी ओगेश्वर राज सिन्हा (40) और मंतराम सोनवानी (19), थाना कुंडा क्षेत्र के गणेश उर्फ रायसन (33) तथा चौकी पोड़ी क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर कला निवासी दीपक कुमार साहू शामिल हैं।

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि न्यायालयीन मामलों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता दी जा रही है। वारंटियों की धरपकड़ और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *