CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार! 3.42 लीटर शराब और नकदी बरामद

कबीरधाम। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांडातराई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल 3,420 एमएल शराब और 1,700 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान गोलू पिता गणेश भास्कर (24), निवासी मोहगांव और नीलचंद पिता मुकेश टंडन (27), निवासी मोहगांव को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया।

दोनों मामलों में पांडातराई पुलिस ने धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *