Chhattisgarh Police Transfer List: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले जिले के 29 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक इनमें 6 प्रधान आरक्षक और 23 आरक्षक शामिल हैं।
Chhattisgarh Police Transfer List: इन थाना क्षेत्रों में हुआ फेरबदल
तबादला आदेश में जिले के कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों को शामिल किया गया है। पुलिसकर्मियों को अमलीपदर, राजिम, मैनपुर, गरियाबंद, देवभोग, छुरा, पाण्डुका और शोभा थाना क्षेत्रों के अलावा रक्षित केंद्र गरियाबंद तथा विभिन्न पुलिस कैंपों में नई जिम्मेदारी दी गई है।


