CG News Times

BIG BREAKING: रक्षाबंधन से पहले कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 स्थायी वारंटियों समेत 13 आरोपियों पर कार्रवाई

कवर्धा। रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 10 स्थायी वारंटियों समेत कुल 13 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।

थाना सिटी कोतवाली कवर्धा पुलिस ने अभियान के तहत 8 स्थायी वारंटियों की तामिली कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनमें विकास उर्फ विक्की, राहुल नागवंशी, देव चौहान, संजू निषाद, रंजीत कुमार साहू, रानू देवर, राजेश यादव और नरेंद्र चंद्रवंशी शामिल हैं। सभी आरोपी कवर्धा निवासी बताए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों की तामिली की। इस तरह कबीरधाम पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 10 स्थायी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वहीं, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पीनटु उर्फ मजीद खान, सन्नी मोहले और सनी सोनी को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक लालजी सिन्हा एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने लोगों से रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लंबित वारंटों की तामिली, फरार वारंटियों की धरपकड़ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *