CG News Times

CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती, इन 26 जिलों में मिलेंगे सरकारी नौकरी के मौके

CG Patwari Vacancy 2026: पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

CG Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के 26 जिलों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

CG Patwari Vacancy 2026: पटवारी भर्ती की चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया CG Vyapam के पोर्टल पर भर्ती प्रस्ताव की प्रविष्टि के बाद शुरू होगी।

26 जिलों में होगी पटवारियों की भर्ती

शासन के आदेश के मुताबिक सबसे ज्यादा 15-15 पटवारी पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में हैं।

इसके अलावा बलौदाबाजार-भाटापारा में 5, धमतरी में 4, महासमुंद में 5, दुर्ग में 3 और राजनांदगांव में 8 पदों पर भर्ती होगी।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 10, कबीरधाम में 10, कोंडागांव में 2, उत्तर बस्तर कांकेर में 10, नारायणपुर में 2 और सुकमा में 2 पद स्वीकृत किए गए हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, मुंगेली में 5, कोरबा में 7, रायगढ़ में 6 और जांजगीर-चांपा में 7 पटवारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

वहीं सक्ती में 10, बलरामपुर-रामानुजगंज में 10, जशपुर में 8, कोरिया में 2 और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 4 पदों पर भर्ती होगी।

इस तरह प्रदेश के कुल 26 जिलों में पटवारी के 200 पद भरे जाएंगे।

आरक्षण नियमों के तहत होगी भर्ती

शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में लागू आरक्षण नियमों और संबंधित भर्ती सेवा नियमों का पालन किया जाएगा। चयन मंडल के माध्यम से पूरी चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को भी आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को भी भर्ती की जानकारी दी गई है।

CG Patwari Vacancy 2026: पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

फिलहाल सरकार ने 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की तारीख अभी जारी नहीं हुई है। भर्ती प्रस्ताव CG Vyapam के पोर्टल पर दर्ज होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन जारी होने का इंतजार करना होगा। इसी विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, आरक्षण और अन्य जरूरी पात्रता की जानकारी स्पष्ट होगी।

CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका

पटवारी के 200 पदों पर भर्ती की मंजूरी से छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। खासतौर पर राजस्व विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की नजर अब CG Vyapam की ओर रहेगी।

भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही आवेदन की तारीख और पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *