छत्तीसगढ़ के CM Vishnu Deo Sai ने नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘Hanuman Ansh’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की बड़ी घोषणा की है। गुरुवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में मुख्यमंत्री ने सपरिवार इस फिल्म का आनंद लिया।
इस विशेष स्क्रीनिंग के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य और कई प्रमुख गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Hanuman Ansh के पीछे का उद्देश्य
Hanuman Ansh देखने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली ऐसी प्रेरणादायी फिल्में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन हमें सिखाता है कि “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।” इस फिल्म के टैक्स फ्री होने से प्रदेश के युवा हमारी समृद्ध संत परंपरा और जीवन मूल्यों से आसानी से जुड़ सकेंगे।
कलाकारों की सराहना
मुख्यमंत्री ने फिल्म Hanuman Ansh के निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि समाज में अच्छे संस्कार और विचार फैलाने का भी एक प्रभावी माध्यम है।
