नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया। वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा पार्टी के करीब 600 समर्थकों को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया गया।
पार्टी के समर्थक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में उन्हें रोकना शुरू कर दिया। जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे कई समर्थकों को हिरासत में लिया गया।
सड़कों पर कीलें लगाकर रोके गए वाहन
BIG: Abhijit Dipke @abhijeet_dipke @AshutoshRanka @SauravDassss picked up and detained from the flight itself on landing in Delhi.. a JCB being used to kill a few cockroaches? https://t.co/HW6PxmFJv4
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) October 10, 2026
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। समर्थकों के वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गईं। पुलिस अलग-अलग स्थानों पर निगरानी कर रही है, ताकि प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका जा सके।
250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, इंटरनेट बंद रखने की तैयारी
प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने की बात कही गई है।
प्रदर्शन के पीछे पार्टी की मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाना है। राजधानी में प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा और आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
