CG News Times

कबीरधाम की बड़ी खबर: सरोधा बांध में ‘बिच्छू गैंग’ के 3 आरोपी गिरफ्तार, पर्यटकों को हथियार दिखाकर डराने का आरोप

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरोधा बांध में पर्यटकों को धारदार हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को ‘बिच्छू गैंग’ नाम देने वाले समूह से जुड़े हैं। तीनों के कब्जे से एक-एक धारदार लोहे का हथियार जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पर्यटकों को डराने और पैसे वसूलने का आरोप

पुलिस के अनुसार, समूह में करीब 7 से 8 युवक जुड़े हुए बताए गए हैं। आरोप है कि ये लोग सरोधा बांध आने वाले पर्यटकों को धारदार हथियार दिखाकर डराते-धमकाते थे और उनसे पैसे वसूलने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। समूह से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।

13 अक्टूबर को सरोधा बांध के पास हथियार लहराकर लोगों को डराने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर धुर्वे (30), निवासी ग्राम छांटा, थाना पिपरिया; अशोक मरकाम (21), निवासी ग्राम मन्नाबेदी, थाना भोरमदेव; और देवकुमार पटेल उर्फ गब्बर (18), निवासी ग्राम रौचन, थाना भोरमदेव के रूप में की है।

शंकर धुर्वे के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27, अशोक मरकाम के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/2026 में धारा 25 तथा देवकुमार पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 469/2026 में धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है।

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि सरोधा बांध सहित जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डराने-धमकाने, जबरन वसूली या हथियार दिखाने जैसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार सर का बाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *