CG News Times

विजय शर्मा ने जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, लोहझरी के विकास के लिए ₹20.20 लाख की घोषणा

कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी मांगें और समस्याएं सुनीं। महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20.20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

चार सीसी रोड और मंदिरों में बनेंगे मंच

विजय शर्मा ने गांव में चार सीसी रोड के निर्माण के लिए 10.40 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा दुर्गा मंदिर में रंगमंच निर्माण के लिए 2.60 लाख, हनुमान मंदिर के पास रंगमंच के लिए 2.60 लाख और महामाया मंदिर में दो मंचों के निर्माण के लिए 2.60 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हर महीने होगी विकास कार्यों की समीक्षा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए हर महीने समीक्षा बैठक होनी चाहिए। इसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, ठेकेदार और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होकर कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

कवर्धा में ₹1,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी

विजय शर्मा ने बताया कि कवर्धा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। इनमें भोरमदेव कॉरिडोर, मेडिकल कॉलेज और रायपुर-बिलासपुर मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए टीमें हर महीने के पहले सप्ताह में निरीक्षण करती हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद भी जताई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मनीराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, जनपद अध्यक्ष रामकिंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *