CG News Times

खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन, कवर्धा में प्रदर्शन

कबीरधाम। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कबीरधाम ने 26 अक्टूबर को कवर्धा के सिग्नल चौक पर पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग की।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, देश का युवा ऐसी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेगा।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और जनसमर्थन से कांग्रेस असहज है, जिसके कारण उसके नेता मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं।

पीयूष सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध के दौरान भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों पर आत्ममंथन करने और जनता से माफी मांगने की मांग की।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह, विक्की अग्रवाल, जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, अशवन साहू, नितिन चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सुदर्शन कुंभकार, योगेश चंद्रवंशी, सानू साहू, रिंकेश वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, दीना मल्लाह, केसरी चंद सोनी, अनिल साहू, मुकेश सेन, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, संजीव कुर्रे, धर्मेंद्र पटेल, उमेश्वर साहू, परमेश यादव, सुनील साहू, मनोज चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, विजय साहू, गोलू राजपूत, कार्तिक सोनी, मनजीत ठाकरे, दीपक सोनी, गौरव जायसवाल और विवेक चंद्रवंशी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *