CG News Times

Chhattisgarh Recruitment 2026: बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1703 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

Chhattisgarh Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों में समूह-2, तृतीय श्रेणी के अंतर्गत 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा 1,206 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि मंडल पहली बार इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

1,703 पदों पर होगी भर्ती, जानिए किस पद के कितने अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के तहत विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इस भर्ती में कुल 1,703 पद शामिल हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • – सहायक ग्रेड-3 – 1,206 पद
  • – सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) – 279 पद
  • – शीघ्रलेखक (हिंदी) – 30 पद
  • – उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) – 34 पद
  • – स्टेनो टाइपिस्ट – 23 पद
  • – डाटा एंट्री ऑपरेटर – 25 पद
  • – शीघ्रलेखक (द्विभाषी) – 13 पद
  • – पंजीयक लिपिक – 50 पद
  • – सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) – 40 पद
  • – शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) – 3 पद

5 नवंबर से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को त्रुटि सुधार का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।

स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जो स्थानीय अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें नियमानुसार परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।

कहां करें आवेदन?

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पदों, पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *