कबीरधाम। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत 1 अक्टूबर को वीर सावरकर भवन, कवर्धा में ब्लॉक स्तरीय शिविर लगाया गया। विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। शिविर में कुल 437 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिला।

शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी एवं एसडीएम श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी रहे। जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, श्री पंचराम कोसले और पार्षद श्री अजय ठाकुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
अलग-अलग विभागों ने बांटे प्रमाण पत्र और सामग्री

जनपद पंचायत कवर्धा ने 5 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र और 25 को वीबी-जी राम जी के तहत जॉब कार्ड दिए। कृषि विभाग ने 2 हितग्राहियों को स्प्रेयर और 10 को जैविक खाद वितरित की। मछली पालन विभाग ने 1 हितग्राही को आइस बॉक्स तथा 2 हितग्राहियों को जाल और 1 मन ढाई जाल उपलब्ध कराया। उद्यानिकी विभाग ने 11 हितग्राहियों को सब्जी बीज दिए।
खाद्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड दिए गए। नगर पालिका परिषद ने 3 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र और 2 को मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए।
राजस्व विभाग ने 80 लोगों को दिए पट्टा अधिकार पत्र
राजस्व विभाग ने स्वामित्व योजना के तहत 80 हितग्राहियों को पट्टा अधिकार पत्र प्रदान किए। इसके अलावा 10 हितग्राहियों को किसान किताब, 5 को जाति प्रमाण पत्र, 12 को निवास प्रमाण पत्र और 20 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र दिए गए।
शिविर में 10 लोगों के आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। 8 हितग्राहियों को आरटीओ लाइसेंस मिले, जबकि 24 लोगों ने पशु चिकित्सा शिविर की सेवाओं का लाभ लिया। 45 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम विभाग ने 10 हितग्राहियों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराया।
150 पौधों का भी किया गया वितरण
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर में 150 पौधे भी वितरित किए गए। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं और हितग्राहीमूलक योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया, ताकि नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके और उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
शिविर में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक और हितग्राही मौजूद रहे।
