Attack on Bhupesh Baghel: क्या असम में चुनाव जीतने के लिए अब हिंसा का सहारा लिया जा रहा है? प्रचार पर निकले दिग्गजों की गाड़ियों पर अचानक ताबड़तोड़ पथराव से मची भगदड़, अंदर बैठे नेताओं की जान पर बनी आफत, पढ़िए पूरी सनसनीखेज खबर!
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस के प्रभारी Bhupesh Baghel पर असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जानलेवा हमले की कोशिश की गई। यह घटना समागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के बरमा इलाके की है, जहां बघेल पार्टी प्रत्याशी सिबामनी बोरा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ असम कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद गौरव गोगोई भी मौजूद थे।
कैसे भड़की हिंसा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कांग्रेस नेताओं का काफिला और कार्यकर्ता उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने काले झंडे दिखाकर ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इसके बाद जब कांग्रेस का काफिला जनसभा खत्म करके वापस लौट रहा था, तब उपद्रवियों ने गाड़ियों पर जमकर पत्थर और बोतलें फेंकी। इस अचानक हुए हमले में गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

नेता सुरक्षित, एआईसीसी सचिव घायल
इस हिंसक झड़प और पथराव में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव मनोज चौहान को चोटें आईं हैं। गनीमत यह रही कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सांसद गौरव गोगोई और उम्मीदवार सिबामनी बोरा इस हमले में बाल-बाल बचे और सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
