CG News Times

Raipur Ganesh Utsav 2026: गणेशमय हुई राजधानी रायपुर, आज घर-घर और पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, हर तरफ गूंज रहे बप्पा के जयकारे

Raipur Ganesh Utsav 2026: क्या आपने देखे रायपुर के उन भव्य पंडालों के नजारे जहां आज बप्पा विराजमान हो चुके हैं? ढोल-नगाड़ों की थाप, फूलों की बारिश और वायरल होते ‘फेस रिवील’ वीडियो ने राजधानी का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जानिए आज रायपुर में कैसी है गणेशोत्सव की रौनक।

Raipur Ganesh Utsav 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर चारों तरफ बप्पा के आगमन की धूम मची हुई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति का भव्य स्वागत किया गया और आज शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं को पंडालों व घरों में स्थापित कर दिया गया है। गणेश उत्सव को लेकर समितियों और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

खास थीम और वायरल वीडियो का क्रेज:

इस बार रायपुर में गणेश समितियों ने अपनी प्रतिमाओं को बेहद खास और अनोखे अंदाज में तैयार किया है। विभिन्न थीम पर आधारित बप्पा की इन मूर्तियों के स्वागत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई प्रमुख पंडालों में बप्पा के ‘फेस रिवील’ के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पूरी तरह गणेशमय हुई राजधानी:

समता कॉलोनी, गुढियारी चौक, सत्ती बाजार समेत शहर के प्रमुख इलाकों में आज सुबह से ही उत्सव का माहौल है। गणपति प्रतिमाओं के आगमन और स्थापना के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कहीं फूलों की वर्षा तो कहीं आतिशबाजी और पारंपरिक धुनों के बीच विघ्नहर्ता का स्वागत किया गया है। राजधानी रायपुर अब पूरी तरह गणेशमय हो चुकी है और अगले दस दिनों तक शहर में भक्ति की बयार बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *