CG News Times

कवर्धा ब्रेकिंग: जंगल में तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, कुल्हाड़ी से वार कर बचाई जान

कवर्धा। जिले के लोहारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुटकीपारा जंगल में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई, जब ग्रामीण लकड़ी काटने के लिए जंगल गया हुआ था। अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, घायल ग्रामीण की पहचान टेकराम ध्रुव के रूप में हुई है। जंगल में लकड़ी काटने के दौरान अचानक तेंदुए से उसका सामना हो गया। तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला करते हुए उसके हाथ और कंधे पर पंजों से कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया।

इस दौरान टेकराम ध्रुव ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार किया और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हमले में उसके हाथ और कंधे पर नाखूनों के गहरे निशान आए हैं।

 

घटना के बाद घायल ग्रामीण को तत्काल लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

 

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल में तेंदुए के हमले की इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *