CG News Times

कवर्धा की बड़ी खबर: इंजीनियरिंग-डिप्लोमा में प्रवेश का अंतिम मौका, 3 से 8 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में सत्र 2026-27 के लिए डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए डिप्लोमा/लेटरल प्रवेश और बी.टेक./लेटरल प्रवेश के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

डिप्लोमा में 3 से 6 सितंबर तक पंजीयन

डिप्लोमा/लेटरल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अंतिम चरण के लिए 3 से 6 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकेगा। वहीं बी.टेक./लेटरल प्रवेश के लिए 5 से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी।

इन पाठ्यक्रमों में हैं सीटें

छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कबीरधाम में बी.टेक. के अंतर्गत डेटा साइंस की 60 और वीएलएसआई की 60 सीटें उपलब्ध हैं।

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) 30, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) 30, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन (ET&T) 30 और कॉस्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग (CDDM) की 60 सीटें निर्धारित हैं।

समय पर करें ऑनलाइन पंजीयन

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीयन एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पंजीयन पूरा करें।

प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9981373136 और 8770935274 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *