CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 31 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, जानिए किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी और किन विभागों में हुआ बदलाव..
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। जीपी सिंह को राज्य पुलिस अकादमी की कमान मिली है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, CID, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, दूरसंचार और सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूरी सूची में जानिए आपके जिले और विभाग से जुड़े अधिकारियों को क्या नई जिम्मेदारी मिली।
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में महानिदेशक (DG), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) को प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं दीपांशु विजय काबरा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ADG रेल एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
CG IPS Transfer: किस IPS अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
पवन देव (1992 बैच) — महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं।
गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) — महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी।
एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) — प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन।
प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन; अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन।
विवेकानंद (1996 बैच) — वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध।
दीपांशु विजय काबरा (1997 बैच) — वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं यातायात।
अमित कुमार (1998 बैच) — वर्तमान कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
डॉ. आनंद छाबड़ा (2001 बैच) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार।
ओमप्रकाश पॉल (2003 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा।
अंकित कुमार गर्ग (2004 बैच) — वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं विशेष शाखा।
ध्रुव गुप्ता (2005 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, CID, CCTNS एवं SCRB।
बालाजीराव सोमावर (2007 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, अजाक एवं तकनीकी सेवाएं।
प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच) — पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
मिलना कुर्रे (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
पारूल माथुर (2008 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।
मनीष शर्मा (2009 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
अभिषेक मीणा (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर।
सदानंद कुमार (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल।
गिरिजा शंकर जायसवाल (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CID एवं CCTNS/SCRB।
एमएल कोटवानी (2010 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाएं।
प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा।
अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध।
विवेक शुक्ला (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
राजेश कुकरेजा (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS एवं SCRB।
श्वेता राजमणी (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल-112।
रामकृष्ण साहू (2012 बैच) — उप पुलिस महानिरीक्षक, CID।
मोहित गर्ग (2013 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन।
रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CID।
यदुवली अक्षय कुमार (2018 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS; अतिरिक्त प्रभार संयुक्त परिवहन आयुक्त-सड़क सुरक्षा।
चिराग जैन (2020 बैच) — सेनानी, 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी।
अंजलि विश्वकर्मा (2021 बैच) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात।



पुलिस महकमे में अहम बदलाव
इस तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों को नए अधिकारी मिले हैं। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, CID, CCTNS, SCRB, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, दूरसंचार, डायल-112 और यातायात जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
खास तौर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वहीं राज्य पुलिस अकादमी, पुलिस प्रशिक्षण और तकनीकी सेवाओं से जुड़े विभागों में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।
