CG Rojgar Mela 2026: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली की ओर से 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। इसका समय सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
140 पदों पर होगी भर्ती
इस रोजगार मेले के जरिए कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। इसमें 10वीं और 12वीं पास से लेकर ITI, B.Sc Agriculture और ग्रेजुएट अभ्यर्थियों तक को मौका दिया जाएगा।
10वीं और 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसके अलावा सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए B.Sc Agriculture और रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
कौन-कौन से पद और कितनी वैकेंसी?
फील्ड ऑफिसर के 50 पद, इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पद, सेल्स ऑफिसर के 20 पद, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पद और रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद शामिल हैं। इस तरह कुल 140 पदों पर रोजगार का मौका मिलेगा।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तारीख और समय पर ग्राम जमकोर स्थित रोजगार मेला स्थल पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
कहां मिलेगी पूरी जानकारी?
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी e-Rojgar CG की वेबसाइट/ऐप या जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
